देश

Jammu And Kashmir: अनंतनाग मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता नहीं चल पाया है.

Jammu And Kashmir: अनंतनाग मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
भारतीय सेना (Photo Credits: ANI)

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी (Terrorist) को मार गिराया. शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन (Joint Operation) शुरू किया. कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. उसके पास से एक AK-47 बरामद की गई है. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ लारनू इलाके में हुई.

खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता नहीं चल पाया है. सुरक्षाबलों ने आसपास का इलाका घेर लिया है और इलाके में सेना का ऑपरेशन चल रहा है. पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों में की गोलाबारी, मोर्टार दागे.

अनंतनाग मुठभेड़ में मारा गया आतंकी:

जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर यह चौथी मुठभेड़ है. इससे पहले 14 अक्टूबर को शोपियां जिले के चकुरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. 12 अक्टूबर को श्रीनगर के रामबाग इलाके में एक मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकवादी मारे गए थे. 2020 में अब तक करीब 200 आतंकियों का खात्मा हो चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).