देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने की पीएम मोदी की तारीफ

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने उद्घाटन होने वाली ट्रेन सेवा को ऐतिहासिक कदम बताया, जो कश्मीर को देश से जोड़ेगा और जम्मू के लिए नए अवसर लाएगा.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने की पीएम मोदी की तारीफ
PM Modi | X

जम्मू, 5 जून : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने उद्घाटन होने वाली ट्रेन सेवा को ऐतिहासिक कदम बताया, जो कश्मीर को देश से जोड़ेगा और जम्मू के लिए नए अवसर लाएगा. गुप्ता ने जम्मू को रेलवे डिवीजन का दर्जा मिलने को चैंबर की लंबे समय से चली आ रही मांग की जीत करार दिया और इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा का आभार जताया.

अरुण गुप्ता ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर तक ट्रेन पहुंचाने का सपना साकार किया. इसके लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए मैं उन्हें और जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देता हूं." उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सेवा न सिर्फ एक यातायात का माध्यम है, बल्कि इससे व्यापार और पर्यटन में बड़े बदलाव आएंगे. उन्होंने पिछले अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा, "पहले कश्मीर में सड़क मार्ग साल में चार-पांच महीने बंद रहते थे. उस दौरान हवाई यात्रा के किराए 15 से 20 हजार रुपये तक पहुंच जाते थे, जिससे लोगों को भारी तकलीफ होती थी. अब ट्रेन सेवा कश्मीर को जम्मू और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी, जिससे यात्रा आसान और सस्ती होगी." यह भी पढ़ें : जयपुर हवाई अड्डे के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं शुरू

गुप्ता ने जम्मू के लिए विशेष परियोजनाओं की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, "मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए लोग जम्मू आते हैं, लेकिन जम्मू में ठहराव और पर्यटन को बढ़ाने के लिए और प्रोजेक्ट्स की जरूरत है. हमें चिंता करनी होगी कि जम्मू में पर्यटकों आगमन और ठहराव और सुगम कैसे हो. ट्रेन सेवा को जम्मू से शुरू करना चाहिए, ताकि कश्मीर जाने वाले लोग जम्मू से सीधे यात्रा शुरू कर सकें और कश्मीर से आने वाले जम्मू तक आसानी से पहुंचें."

जम्मू को रेलवे डिवीजन का दर्जा मिलने पर खुशी जताते हुए गुप्ता ने कहा, "पहले कोई जम्मू को डिवीजन का दर्जा देने को तैयार नहीं था, क्योंकि फिरोजपुर पास में था. लेकिन अब ट्रेन कटरा से कश्मीर जा रही है और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पॉइंट जम्मू-कश्मीर में है. यह हमारी खुशकिस्मती है." उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय चैंबर की मांग को बताया और कहा, "हम चैंबर के तौर पर इसका श्रेय लेना चाहेंगे, लेकिन यह दर्जा पूरी तरह चैंबर की पुरानी मांग का नतीजा है. इसके लिए मैं डॉ. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इस मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई."

उन्होंने रेलवे डिवीजन के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "लोग इसे हल्के में लेते हैं कि डिवीजन से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन इससे कई बदलाव आएंगे. बाहर से आने वाले लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन, प्लेटफॉर्म बनेंगे, शिक्षा के लिए बच्चे यहां आ सकेंगे और हर सेक्टर में बढ़ोतरी होगी. ट्रांसपोर्टरों को भी फायदा होगा, क्योंकि बाहर से आने वाले लोग घूमने-फिरने के लिए स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करेंगे."

गुप्ता ने एक मांग रखी, "ट्रेन को जम्मू से शुरू करना चाहिए. कश्मीर जाने वाले लोग जम्मू से सीधे यात्रा शुरू कर सकें और कश्मीर से आने वाले जम्मू तक पहुंचें." उन्होंने जम्मू के लिए विशेष प्रोजेक्ट्स की वकालत की और कहा, "हमें सरकार से अपील है कि जम्मू के लिए खास प्रोजेक्ट्स लाए जाएं, जिससे पर्यटन, औद्योगिक क्षेत्र और छोटे व्यवसायियों को फायदा हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).