जयपुर: गैंगरेप से बचने के लिए युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
राजस्थान की राजधानी से एक बेहद ही हैवानियत भरी घटना हुई. यहां शनिवार को एक नेपाली युवती ने अपनी इज्जत बचाने को निर्वस्त्र ही चौथी मंजिला अपार्टमेंट से छलांग लगा दी. हालांकि जमीन पर मिट्टी होने से युवती की जान बच गई, लेकिन उसकी कमर और हाथ-पैरों में चोट आई है.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी से एक बेहद ही हैवानियत भरी घटना हुई. यहां शनिवार को एक नेपाली युवती ने गैंगरेप से खुद को बचाने के लिए निर्वस्त्र ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. हालांकि जमीन पर मिट्टी होने से युवती की जान बच गई, लेकिन उसकी कमर और हाथ-पैरों में चोट आई है. बताया जा रहा है कि युवती को चार दिन पहले उसके मुहं बोले भाई ने जयपुर बुलाया था. वह मुहाना मंडी गेट नंबर 3 के पास भरत अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रह रही थी.
शुक्रवार रात नशे में धुत दो युवक फ्लैट में पहुंचे. फ्लैट में घुसने के बाद युवती के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया गया. दरिंदों ने युवती से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए. युवती की जब बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आया तो घबराई युवती निर्वस्त्र हालत में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे कूद गई. रात करीब 3 बजे युवती के गिरने की आवाज से जागे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उसे जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया. जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
पुलिस को है सेक्स रैकेट का शक
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जहूर मोहम्मद जावेद नाम के एक व्यक्ति ने यह फ्लैट किराए पर ले रखा था. इसी के बुलावे पर युवती दिल्ली से यहां आई थी. इस फ्लैट में ही युवती को ठहराया गया था. वह दिन में फ्लैट बाहर से बंद करके चला जाता था. पुलिस ने बताया कि जावेद का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उसमें जावेद की वेश्यावृत्ति में संलिप्तता की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि युवती पहले भी जयपुर आ चुकी है. आसपास के लोगों का कहना है कि इस फ्लैट में कई बार अलग-अलग युवतियां आती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

