क्या निर्मला सीतारमण उरी व पठानकोट हमलों पर पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही हैं? : पी. चिदंबरम

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बार-बार किए जाने वाले इस दावे पर प्रहार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पूछा कि क्या वह पठानकोट और उरी हमलों को लेकर पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही हैं?

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: राफेल विवाद (Rafale Deal), सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा (Alok Verma) को पद से हटाए जाने और आतंकी हमलों (Terrorist attack) को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) ने आतंकी हमले को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. हाल ही में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने दावा किया था कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बार-बार किए जाने वाले इस दावे पर प्रहार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P Chidambaram) ने पूछा कि क्या वह पठानकोट और उरी हमलों को लेकर पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही हैं?

चिदंबरम ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री का कहना है कि 2014 से पाकिस्तान ने कोई हमला नहीं किया. क्या रक्षा मंत्री भारत के नक्शे में यह बता सकती हैं कि पठानकोट और उरी कहां है? उन्होंने कहा, ‘‘ रक्षा मंत्री यह कहकर कि ये हमले पाकिस्तान ने या पाकिस्तान द्वारा नहीं किए गए हैं, क्या वह पठानकोट और उरी हमलों के संबंध में पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही हैं?’’ यह भी पढ़ें: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ खड़ी ये महिला ऑफिसर नहीं है उनकी बेटी, जानिए इस तस्वीर की असलियत

कांग्रेस ने शनिवार को सीतारमण पर उनके बयानों को लेकर हमला किया था। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा था कि अगर रक्षा मंत्री का बयान सच्चा है तो फिर उरी हमला क्या था? जहां आतंकवादी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे और पठानकोट हमला क्या था?

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड