क्या सच में अरविंद केजरीवाल देख रहे थे XXX वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक कपिल मिश्रा के एक दावे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल कपिल मिश्रा ने गुरुवार सुबह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया.

अरविंद केजरीवाल (File Photo)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक कपिल मिश्रा के एक दावे ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. दरअसल कपिल मिश्रा ने गुरुवार सुबह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया. कपिल ने दावा किया कि केजरीवाल ने बीती रात को एक अश्लील वीडियो को लाइक किया. जिसके बाद से केजरीवाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा.

कपिल मिश्रा ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, "दिल्ली के सीएम केजरीवाल जी ट्विटर पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए. कल रात ट्विटर पर पोर्न वीडियो लाइक कर रहे थे." इसके साथ ही मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए ये भी लिखा कि 'लाना था पूर्ण स्वराज, लेकर बैठे पोर्न स्वराज'.

कपिल मिश्रा ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए बतौर सबूत केजरीवाल के उस लाइक किए ट्विट का स्क्रीनशॉट भी डाला. इस स्क्रीनशॉट में एक निर्वस्त्र आदमी दिख रहा है जिसे अश्लील वीडियो बताया जा रहा है. मिश्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को 82 हजार से ज्यादा बार देख जा चूका है और और हजारो लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं.

नेताओं ने भी नही बख्शा-

वहीं इस पर कई नेताओं ने भी केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. अधिकतर नेताओं ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल पोर्न वीडियो देख रहे थे. इन नेताओं में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, आईटी सेल के प्रमुख पुनीत अग्रवाल और दिल्ली में अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं.

यह है सच-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर जिस वीडियो को लाईक किया है. वह कोई पोर्न वीडियो नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को ऑस्ट्रेलियाई मूल की लेखिका और यूके में पेशे से वकील, हेलेन डेल ने ट्वीट किया था. जिसे देखने के बाद केजरीवाल ने भी लाईक किया था.

इस वीडियो में दिख रहा निर्वस्त्र व्यक्ति जापान के कॉमेडियन कोजुहाए जुएकूसा है. जो अक्सर अजीबोगरीब हरकत की वजह से सुर्खियों में बने रहते है. वह कई बार खाने की टेबल पर इस्तेमाल होने वाले कपड़े के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए भी देखे गए है. जुएकूसा बीते 10 सालों से स्टेज कॉमेडी करते हैं. उनके सभी वीडियो इंटरनेट पर बहुत पसंद किए जाते है.

क्या होता है पोर्न-

यू-ट्यूब, ट्विटर और इंस्टाग्राम की इंटरनेशनल पॉलिसी के मुताबिक जुएकूसा का यह वीडियो पोर्न की श्रेणी में नहीं आता है. यह एक किस्म की कला है इसलिए इसे अश्लील सामग्री नहीं मानते हुए यू-ट्यूब, ट्विटर और इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफार्म से नहीं हटाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम हाल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट