देश

Iran-Israel Conflict: ईरान-इजरायल संघर्ष के मद्देनजर एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाओं को किया निलंबित

इजरायल और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष और तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान सेवाओं का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया.

Iran-Israel Conflict: ईरान-इजरायल संघर्ष के मद्देनजर एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव के लिए उड़ान सेवाओं को किया निलंबित
Credit-Wikimedia Commons

नई दिल्ली, 19 अप्रैल : इजरायल और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष और तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान सेवाओं का निलंबन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "मध्य पूर्व में उभरती स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित रहेंगी."

टाटा द्वारा संचालित एयरलाइन ने अपनी उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की भी पेशकश की है. एयरलाइन ने कहा, "हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने उन यात्रियों को समर्थन दे रहे हैं, जिन्होंने इस अवधि के दौरान तेल अवीव से यात्रा के लिए बुकिंग की है, साथ ही पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट भी दी है." यह भी पढ़ें : Azeem Mansuri Casts Vote: सुर्ख़ियों में रखे ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेगम बुशरा के साथ कैराना में डाला वोट, जानें मतदान के बाद क्या कहा- VIDEO

वर्तमान में एयर इंडिया दिल्ली और तेल अवीव के बीच चार साप्ताहिक उड़ानें चलाती है. कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के अलावा कई अन्य एयरलाइन कंपनियां मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के खतरे को देखते हुए इस तरह के कदम पर विचार कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).