बिहार में रुक-रुककर हो रही बारिश से लुढ़का तापमान, मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की जताई आशंका
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है. सोमवार को पटना का न्यूनतम तपमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 30.80 मिलीमीटर तथा पटना में 13.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.
पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को पटना का न्यूनतम तपमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे.
इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर और पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बारिश ने बरपाया कहर: उत्तरकाशी के मोरी में बादल फटने से 17 लोगों की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 30.80 मिलीमीटर तथा पटना में 13.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

