डॉलर के मुकाबले रुपया 19 महीने के निचले स्तर पर, आप पर हो सकता है ये असर
रुपये में गिरावट कच्चे तेल के दाम में इजाफा और डॉलर में लगातार जारी मजबूती के कारण दर्ज की गई. रुपये में गिरावट में विश्व व्यापार जंग का भी असर देखा जा रहा है
नई दिल्ली: रुपये में तीसरे दिन भी गिरावट जारी है. भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 महीने के निचले स्तर पर 68.70 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का. रुपये में गिरावट कच्चे तेल के दाम में इजाफा और डॉलर में लगातार जारी मजबूती के कारण दर्ज की गई. रुपये में गिरावट में विश्व व्यापार जंग का भी असर देखा जा रहा है. रुपया पिछले सत्र के 68.25 के मुकाबले 36 पैसे फिसलकर बुधवार को 68.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "भारतीय मुद्रा में गिरावट तेल की कीमतों में तेजी और और विश्व व्यापार जंग के अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की विकवाली के कारण आई है." उन्होंने कहा कि रुपये में 70 के स्तर तक गिरावट आ सकती है.
Indian National Rupee (INR) falls to 68.52/US dollar. pic.twitter.com/mr8qcfhiU8
— ANI (@ANI) June 28, 2018
रुपये में आई गिरवट से आम जनता पर भी असर पड़ सकता है. डॉलर के मजबूत होने से पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों में बढोतरी हो सकती है. रुपये में गिरावट से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का आयात महंगा हो जाएगा. इसके आलावा आयत होने वाले खाद्य पदार्थ भी महंगे हो सकते है. भारत बड़े पैमाने पर खाद्य तेलों और दालों का भी आयात करता है.
(IANS)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2018 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

