Nafe Singh Rathee Murder Video: INLD चीफ नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की 40 से 50 राउंड फायरिंग

बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के दौरान वह अपनी कार में सवार थे.

हरियाणा: बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के दौरान वह अपनी कार में सवार थे. हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. अटैक में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की है.

इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता के मुताबिक नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छोटे हमले हुए हैं.

सामने आए वीडियो में देखा गया कि कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान हैं.

इस वारदात पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, "नफे सिंह राठी जी की हत्या का समाचार बेहद दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है. इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है. प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड