दिल्ली में घायल बच्चे की मौत, अस्पतालों ने बिस्तर की कमी बताकर नहीं किया भर्ती

दिल्ली में दो साल का एक बच्चा अपने घर की छत से गिरने के बाद में गंभीर रूप से घायल और उसने दम तोड़ दिया. बच्चे के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अस्पताल के बिस्तरे भरे होने का कारण बताते हुए उनके घायल बच्चे को दाखिला देने से इंकार कर दिया.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 4 अप्रैल : दिल्ली (Delhi) में दो साल का एक बच्चा अपने घर की छत से गिरने के बाद में गंभीर रूप से घायल और उसने दम तोड़ दिया. बच्चे के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों ने कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) के कारण अस्पताल के बिस्तरे भरे होने का कारण बताते हुए उनके घायल बच्चे को दाखिला देने से इंकार कर दिया. बच्चे के पिता भुवेंद्र ने बताया कि कृष्ण उत्तरी दिल्ली में मजनूं का टीला इलाके में अपने घर की छत पर खेल रहा था और वह दोपहर करीब दो बजे वहां से गिर गया. उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे को समीप के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गया, जिसने उसे केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख अस्पताल में रेफर कर दिया.

सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया कि "कोविड-19 के कारण सारे बिस्तर भरे हुए हैं." उन्होंने दावा किया, "वहां से, हम अपने बच्चे को दो और केंद्र सरकार के अस्पतालों में ले गए. वहां भी यही बात कही गयी." तब परिवार ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन "कोई मदद नहीं मिली". यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, कई अब भी लापता- सर्च ऑपरेशन जारी

एलएनजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार ट्रॉमा सेंटर में आया था, लेकिन एक डॉक्टर के साथ उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया क्योंकि बिस्तर भरे हुए थे. पिता ने कहा, "हम अंत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लौट आए, जहां रात करीब नौ बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड