जरुरी जानकारी

UGC NET Result 2024 OUT: यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in से देखें स्कोर कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2024 के जून सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है.

UGC NET Result 2024 OUT: यूजीसी नेट रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in से देखें स्कोर कार्ड
Representational Image | Pixabay

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2024 के जून सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट (UGC NET Result) चेक कर सकते हैं.

यूजीसी नेट 2024 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों ugcnet.nta.ac.in, ugcnet.ntaonline.in और एनटीए की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, स्कोरकार्ड डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी उपलब्ध होंगे.

डायरेक्ट डाउनलोड लिंक- UGC NET Result 2024 PDF Download Link

रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET 2024 Result)

यूजीसी नेट 2024 का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा. यहां बताया गया है कि आप कैसे अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको 'UGC NET June 2024 Result' लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपनी लॉगइन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे.
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपका यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसे सेव कर सकते हैं.

इस बार UGC NET जून 2024 की परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली.

UGC NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) का रिजल्ट देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) के पदों के लिए चयनित होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).