India Q3 GDP: खुशखबरी! भारतीय अर्थव्यवस्था का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में 8.4% रही जीडीपी ग्रोथ

सरकार ने बताया है कि तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 8.4% की दर से हुई है. इकोनॉमी के ये आंकड़े पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा है.

मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी (India Q3 GDP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है. सरकार ने बताया है कि तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 8.4% की दर से हुई है. इकोनॉमी के ये आंकड़े पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा है. पिछली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.6 फीसदी रही थी.

आंकड़ों को और विस्तार से देखें तो-

भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और इसकी सराहना वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ तक ने की है.

सभी पूर्वानुमानों को पीछे छोड़ा

वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने GDP वृद्धि का अनुमान लगाते हुए अपना विश्लेषण जारी किया था. SBI ने GDP की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. रिजर्व बैंक (RBI) ने भी वित्त-वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में GDP की ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. जबकि रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने दिसंबर 2023 तिमाही में GDP ग्रोथ सिर्फ 6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. हालांकि अब जो आंकड़े सामने आए हैं, वो इन सभी पूर्वानुमानों को पीछे छोड़ दिया हैं.

यह वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत घरेलू मांग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकारी निवेश के कारण हुई है. यह वृद्धि आशाजनक है और यह दर्शाती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Toss Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस