जरुरी जानकारी

SBI Fake Message: क्या आपको भी आया है स्टेट बैंक की तरफ से ये SMS? सचेत हो जाएं वरना अकाउंट हो जाएगा खाली

PIB Fact Check ने एसबीआई के जिस मैसेज के बारे में जानकारी दी है. उसमें कहा गया है कि एसबीआई खाताधारक आपका SBI Yono Account ब्लॉक हो गया है. कृपया आप अपना पैन कार्ड डिटेल अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें. इसी के साथ एसएमएस में एक लिंक भी दिया गया है.

SBI Fake Message: क्या आपको भी आया है स्टेट बैंक की तरफ से ये SMS? सचेत हो जाएं वरना अकाउंट हो जाएगा खाली
SBI Yono (Photo: Wikimedia Commons)

SBI Fake Message: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है. बैंक खाताधारकों को अक्सर बैंक की सेवाओं की जानकारी देने के लिए मेसेज भेजे जाते हैं. लेकिन इसका फायदा फर्जीवाड़ा करने वाले लोग उठा रहे हैं. ये लोग ग्राहकों को बैंक के नाम पर फेक मैसेज भेज कर ठग रहे हैं. हाल फिलहाल में भी कई लोगों को एसबीआई की ओर से फोन पर इसी तरह का एक मेसेज मिल रहा है. अब इसके लिए सरकारी एजेंसी PIB ने Fact Check किया है. Fake Job Alert: फर्जी जॉब ऑफर्स कर सकते हैं बैंक अकाउंट खाली, फ्रॉड से बचने के लिए SBI ने दिए ये सेफ्टी टिप्स.

PIB Fact Check ने एसबीआई के जिस मैसेज के बारे में जानकारी दी है. उसमें कहा गया है कि एसबीआई खाताधारक आपका SBI Yono Account ब्लॉक हो गया है. कृपया आप अपना पैन कार्ड डिटेल अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें. इसी के साथ एसएमएस में एक लिंक भी दिया गया है.

देखें क्या है सच

PIB ने अपने फैक्ट चेक में बताया है कि ये एक फेक मैसेज है. इसमें भारतीय स्टेट बैंक की ओर दावा किया गया है कि योनो खाता ब्लॉक बैन हो गया है. PIB ने अपने ट्वीट में बताया कि अपना बैंकिंग डिटेल्स शेयर करने के लिए कहने वाले ईमेल/एसएमएस का कभी भी जवाब न दें. अगर आपको ऐसा कोई मैसेज प्राप्त होता है, तो उसे तुरंत 'report.phishing@sbi.co.in' पर रिपोर्ट करें.

ध्यान दें कि एसबीआई की ओर से अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मेसेज नहीं भेजा गया है. ना ही बैंक की ओर से एसएमएस या ईमेल पर ग्राहकों से बैंक खाते की जानकारी मांगी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).