PM Kisan Yojana Update: पीएम-किसान योजना पर बड़ा अपडेट, कैबिनेट ने 2031 तक विस्तार को दी मंजूरी; जानें अगली किस्त कब आएगी

केंद्र सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ का बजट तय किया गया है. जानें योजना से जुड़ा नया अपडेट, ई-केवाईसी और स्टेटस जांचने की प्रक्रिया.

(Photo Credits File)

 PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी गई है. सरकार ने इस अवधि के लिए ₹3.15 लाख करोड़ का कुल वित्तीय परिव्यय (Outlay) स्वीकृत किया है.

इस फैसले का सीधा फायदा देश के करोड़ों सीमांत और छोटे किसानों को मिलेगा, जिन्हें खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधी वित्तीय सहायता मिलती रहेगी.  यह भी पढ़े:  PM-Kisan Yojana: हर साल ₹6,000 का मिलता है लाभ, जानिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता, जरूरी नियम और किसे नहीं मिलता फायदा

योजना के तहत अब तक कितना हुआ हस्तांतरण?

पीएम-किसान योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इसके तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि ₹2,000 की तीन समान किश्तों में दी जाती है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 23 किश्तों में कुल मिलाकर ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. हाल ही में जारी की गई 23वीं किश्त के तहत 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,984 करोड़ का भुगतान किया गया था.

नीति आयोग का मूल्यांकन और प्रभाव

नीति आयोग के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक:

अगली क़िस्त के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) और लैंड सीडिंग अनिवार्य

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि योजना की आगामी किश्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए किसानों को ई-केवाईसी और भूमि का भौतिक सत्यापन (Land Seeding) पूरा कराना अनिवार्य है.

  1. ओटीपी मोड: किसान पीएम-किसान के आधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

  2. फेस ऑथेंटिकेशन: किसान 'PMKISAN GoI' ऐप के माध्यम से बायोमेट्रिक या चेहरे के स्कैन द्वारा भी ई-केवाईसी कर सकते हैं.

  3. सीएससी केंद्र: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

पीएम-किसान स्टेटस कैसे चेक करें?

लाभार्थी किसान अपना भुगतान स्टेटस और सूची में नाम देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन के तहत 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें.

  3. अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) या आधार नंबर दर्ज करें.

  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें.

  5. आपकी किश्त का स्टेटस और बैंक ट्रांसफर का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Share Now