PM Kisan Yojana 2026: पीएम किसान योजना को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ा, जानें कब आएगी 23वीं किस्त के 2000 रुपये; और कैसे करें स्टेटस चेक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च 2026 को 22वीं किश्त जारी होने के बाद अब देश के करोड़ों किसानों को 23वीं किश्त का इंतजार है. सरकार जून या जुलाई के बीच अगली किश्त जारी कर सकती है, हालांकि इसके लिए ई-केवायसी (e-KYC) और आधार सीडिंग अनिवार्य है.

(Photo Credits File)

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीते 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं क़िस्त के रूप में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई थी, जिससे करीब 9.32 करोड़ किसान लाभान्वित हुए थे. इस प्रक्रिया के सफल समापन के बाद अब लाभार्थी किसानों के बीच वर्ष 2026 की अगली यानी 23वीं क़िस्त  को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

कब तक आ सकती है 23वीं क़िस्त ?

पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किश्तें (सालाना 6,000 रुपये) ट्रांसफर करती है. यह किस्तें वर्ष में तीन अवधियों—अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती हैं. चूंकि 22वीं किश्त मार्च के मध्य में आई थी, इसलिए स्थापित पैटर्न और कृषि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 23वीं क़िस्त जून के आखिरी हफ्ते से लेकर जुलाई 2026 के मध्य तक किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है.  यह भी पढ़े:  PM Kisan Yojana 2026: पीएम किसान योजना को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ा, जानें कब आएगी 23वीं किस्त के 2000 रुपये; और कैसे करें स्टेटस चेक

22वीं क़िस्त में छूटे किसानों को भी मिल सकता है मौका

मार्च में जारी हुई क़िस्तके दौरान देश के कई हजार किसानों का पैसा तकनीकी कमियों के कारण रुक गया था. कृषि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन किसानों का पैसा पिछली किश्त में अटक गया था, यदि वे समय रहते अपने दस्तावेजों और बैंक विवरणों की विसंगतियों को सुधार लेते हैं, तो रुकी हुई राशि को जोड़कर 23वीं किश्त के साथ उनके खातों में भेज दिया जाएगा. केंद्रीय बजट 2026-27 में इस योजना के लिए सरकार ने 60,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है, जिससे फंड की कोई कमी नहीं है.

इन 3 कामों के बिना नहीं आएगी अगली रकम

सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अपात्र लोगों को बाहर करने के लिए कुछ नियमों को कड़ा कर दिया है. यदि किसी किसान का निम्नलिखित कार्य अधूरा है, तो उनके खाते में 2,000 रुपये की राशि नहीं भेजी जाएगी.

घर बैठे कैसे चेक करें अपना ताजा स्टेटस?

किसान भाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा.

वहीं  वहां होमपेज पर मौजूद 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज कर 'Get Data' पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर ई-केवायसी, लैंड सीडिंग और आने वाली किश्त की पूरी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे जाएगी. किसी भी अन्य समस्या के निवारण के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 155261 भी जारी किया है.

Share Now