PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: पीएम किसान योजना की 22 वीं क़िस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे आपके खाते में 2,000 रुपए

एम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर. फरवरी-मार्च 2026 के बीच ₹2,000 की अगली किस्त जारी होने की संभावना है, लेकिन इसके लिए e-KYC और फार्मर आईडी जैसे नियम अनिवार्य किए गए हैं.

PM Kisan Payment Status

 PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होने के बाद, अब देश के लगभग 9 करोड़ किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स और पिछले भुगतान चक्रों के अनुसार, सरकार फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 की शुरुआत तक पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि, इस बार लाभ पाने के लिए सरकार ने e-KYC और नए 'फार्मर आईडी' (Farmer ID) को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.

कब तक आएगी 22वीं किस्त?

आमतौर पर पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. दिसंबर-मार्च की अवधि के लिए भुगतान आमतौर पर फरवरी या मार्च में किया जाता है.

किस्त पाने के लिए 3 जरूरी शर्तें

यदि आप 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के पाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है:

  1. e-KYC अनिवार्य: सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करना जरूरी है. यह आप पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी (OTP) के जरिए या नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र पर बायोमेट्रिक तरीके से करा सकते हैं.

  2. आधार और बैंक लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) सक्रिय होना चाहिए.

  3. फार्मर आईडी (Farmer ID): नई गाइडलाइन्स के अनुसार, कई राज्यों में नए पंजीकरण और मौजूदा लाभार्थियों के सत्यापन के लिए एक विशिष्ट 'फार्मर आईडी' अनिवार्य कर दी गई है.

'फार्मर आईडी' क्यों है जरूरी?

सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए फार्मर आईडी की शुरुआत की है. यह एक डिजिटल पहचान है जो आपके आधार और भूमि रिकॉर्ड (Land Records) से जुड़ी होती है. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार सहित 14 राज्यों में नए पंजीकरण के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है. मौजूदा लाभार्थियों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने 'बेनेफिशियरी स्टेटस' (Beneficiary Status) में जाकर इसे अपडेट कर लें.

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस जांच सकते हैं:

Share Now

\