PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे ₹2,000 और किन किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त को लेकर करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब अक्टूबर 2026 में 24वीं किस्त के ₹2,000 खातों में भेजे जाने की संभावना है. जानें किस्त पाने के लिए आवश्यक शर्तें और स्टेटस जांचने का सही तरीका.

(Photo Credits File)

PM Kisan 24th Installment:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का लाभ ले रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए अगली किस्त को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. योजना के तय चक्र के अनुसार, सरकार जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में 24वीं किस्त की ₹2,000 की राशि ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है.

बता दें कि इससे पहले 20 जून 2026 को केंद्र सरकार ने 23वीं किस्त के रूप में 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी थी.  यह भी पढ़े:   PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें ताजा अपडेट और बैलेंस चेक करने का तरीका

कब जारी होगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में कुल ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाती है.

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख (Official Date) की घोषणा होना बाकी है.

इन 3 कामों के बिना नहीं आएगी किस्त

सरकार ने योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कुछ कड़े नियम लागू किए हैं. यदि किसानों ने निम्नलिखित तीन प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, तो उनकी 24वीं किस्त रोकी जा सकती है:

  1. e-KYC प्रक्रिया: पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी (OTP) आधारित ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक/फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होना अनिवार्य है.

  2. भू-सत्यापन (Land Seeding): किसान के नाम दर्ज कृषि भूमि का विवरण पोर्टल पर सीडेड होना चाहिए.

  3. बैंक-आधार लिंकिंग और DBT एक्टिवेशन: बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा चालू होनी चाहिए.

पोर्टल पर ऐसे जांचें अपना पेमेंट स्टेटस

किसान घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के जरिए यह देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और किस्त की स्थिति क्या है:

Share Now