PM किसान योजना: कब आएगी 23वीं किस्त? जानें ताजा अपडेट और अटके हुए पैसों को पाने का तरीका

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए ताजा अपडेट सामने आया है. योजना के नियम और चार महीने के अंतराल के अनुसार, केंद्र सरकार जून या जुलाई 2026 के बीच किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर सकती है.

(Photo Credits File)

PM Kisan 23rd Installment Update: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) की 23वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सरकार द्वारा पिछली 22वीं किस्त बीते 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. इस योजना के तय नियमों और हर चार महीने के अंतराल चक्र के अनुसार, पात्र किसानों के खातों में 23वीं किस्त की 2,000 रुपये की राशि जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 के दौरान ट्रांसफर किए जाने की पूरी संभावना है.

हालांकि, कृषि मंत्रालय और केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी.  यह भी पढ़े:  PM Kisan 23rd Installment Update: PM किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी अगली क़िस्त और कैसे करें बैलेंस चेक

क्यों अटकी रह सकती है आपकी 23वीं किस्त

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कागजी या तकनीकी कमियों के कारण आपकी किस्त रुक भी सकती है. सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों का ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं होगा, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

इसके अलावा, जिन राज्यों में 'फार्मर आईडी' (Farmer ID) बनाना अनिवार्य किया गया है, वहां के किसानों को इसे पोर्टल पर अपडेट करना होगा. कई बार किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता या नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मैप नहीं होता, जिसके चलते पैसा खाते में क्रेडिट नहीं हो पाता.

इन आसान तरीकों से पूरा करें जरूरी काम

यदि आपका ई-केवाईसी या बैंक लिंकिंग का काम अभी तक अधूरा है, तो आप इसे समय रहते दो तरीकों से पूरा कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना बेनेफिशियरी स्टेटस

किस्त आने से पहले आप यह जांच सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में सक्रिय है या नहीं.

Share Now