PM Kisan 23rd Installment Date: कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त? जानें संभावित तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका

(Photo Credits File)

PM Kisan 23rd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रहा है. 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब देश के करीब 9 करोड़ से अधिक किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछली किस्त में सरकार ने पात्र किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की थी. अब अगली किस्त को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

कब आ सकती है 23वीं किस्त? (संभावित तारीख)

पीएम किसान योजना के तहत हर साल तीन समान किस्तों में ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है.  यह भी पढ़े:  PM Kisan 23rd Installment Date: कब आएगी अगली पेमेंट? इन किसानों को मिल सकते हैं 2,000 रुपये, लिस्ट से कट सकता है इनका नाम

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है. आमतौर पर प्रधानमंत्री मोदी किसी विशेष कार्यक्रम या कृषि उत्सव के दौरान रिमोट का बटन दबाकर यह राशि जारी करते हैं.

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे ₹2,000

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो आपको कुछ अनिवार्य कार्य समय पर पूरे करने होंगे. निम्नलिखित कारणों से आपकी किस्त रुक सकती है:

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

संपर्क सूत्र और सहायता

यदि आपको स्टेटस चेक करने या फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद 'Kisan-eMitra' एआई चैटबॉट से भी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में मदद ली जा सकती है.

Share Now