Dear Diwali Kali Puja Bumper Lottery Result: नागालैंड स्टेट डियर दिवाली काली पूजा बंपर लॉटरी रिजल्ट रात 8 बजे होगा जारी, यहां देखें लाइव ड्रा, इनाम राशि समेत पूरी डिटेल्स
नागालैंड स्टेट दिवाली काली पूजा बंपर लॉटरी (Nagaland State Kali Puja Bumper Lottery 2021) के परिणाम आज (4 नवंबर) जारी किए जाएंगे. कोहिमा में स्थित नागालैंड की राज्य लॉटरी निदेशालय रात 8 बजे ड्रॉ की घोषणा करेगी.
Nagaland State Diwali Kali Puja Bumper Lottery Result 2021: नागालैंड स्टेट दिवाली काली पूजा बंपर लॉटरी (Nagaland State Kali Puja Bumper Lottery 2021) के परिणाम आज (4 नवंबर) जारी किए जाएंगे. कोहिमा में स्थित नागालैंड की राज्य लॉटरी निदेशालय रात 8 बजे ड्रॉ की घोषणा करेगी. जिन लोगों ने इसका लॉटरी टिकट खरीदा है, वे नागालैंड स्टेट दिवाली काली पूजा बंपर ड्रा 2021 (Nagaland State Diwali Kali Puja Bumper Draw 2021) को nagalandlotteries.com पर विजिट कर ऑनलाइन देख सकते हैं. लॉटरी टिकट की कीमत से लेकर ड्रॉ रिजल्ट की तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स तक, हर जानकारी आगे बताई गई है.
डियर दिवाली काली पूजा बंपर ड्रा रिजल्ट 2021
अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, प्रत्येक लॉटरी टिकट की कीमत 2,000 रुपये है. नागालैंड स्टेट डियर काली पूजा बंपर लॉटरी 2021 का प्रथम पुरस्कार पांच करोड़ रुपये है. जबकि दूसरा पुरस्कार एक करोड़ रुपये का है. ड्रा के दिन यानी आज रात नागालैंड की राज्य लॉटरी निदेशालय सभी पुरस्कार विजेताओं के लॉटरी टिकट नंबर ऑनलाइन जारी करेगा. इन अपलोड किये हुए लॉटरी टिकट नंबर को आप नीचे बताये गए तरीके से देख सकते है. Punjab State Dear Rakhi Bumper Lottery 2021 Result Live Streaming: यहां देखें पंजाब स्टेट डीयर राखी बंपर लॉटरी के लकी ड्रा विजेता का नाम
ऐसे देखें नागालैंड स्टेट दिवाली काली पूजा बंपर ड्रा रिजल्ट 2021-
- आधिकारिक वेबसाइट nagalandlotteries.com पर जाएं.
- होम पेज पर मौजूद "रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें.
- फिर "डियर दिवाली काली पूजा बंपर ड्रा" पर क्लिक करें.
- विजेता की एक पीडीएफ फाइल आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी, उसे डाउनलोड कर पुरस्कार विजेताओं के लॉटरी टिकट नंबर देखें जा सकते है.
नागालैंड स्टेट डियर दुर्गा पूजा बंपर लॉटरी पुरस्कार राशि: लॉटरी टिकट का पहला पुरस्कार पांच करोड़ रुपये है. जबकि एक करोड़ रुपये दूसरी पुरस्कार राशि है और 50 लाख रुपये तीसरी पुरस्कार राशि है.
नागालैंड स्टेट डियर काली पूजा बंपर लॉटरी ड्रा रिजल्ट लाइव स्ट्रीमिंग: नागालैंड स्टेट दिवाली काली पूजा बंपर ड्रा 2021 को नागालैंड राज्य लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट- nagalandlotteries.com पर देखा जा सकता है. इसके अलावा लोग नागालैंड स्टेट लॉटरी के YouTube चैनल पर भी ड्रा का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
गौर हो कि जो लोग 10,000 रुपये से अधिक जीतते हैं, वे कोलकाता के नागालैंड लॉटरी कार्यालय से अपनी जीती रकम का दावा पेश कर सकते हैं. विजेता कोलकाता में जेसोर रोड (Jessore Road) स्थित नागालैंड स्टेट लॉटरी निदेशालय के कार्यालय में सीधे अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

