Mumbai CR Ticket Booking Update: आज रात 23:45 से साढ़े 3 घंटे मुंबई आरक्षण प्रणाली रहेगी बंद, इस दौरान टिकट बुक नहीं की जा सकेगी

मुंबई यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में तकनीकी रखरखाव के कारण 12 और 13 मार्च की दरमियानी रात को साढ़े तीन घंटे के लिए सेवाएं बंद रहेंगी. इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग, रिफंड और चार्टिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

(photo Credits Wikimedia commons)

Mumbai Ticket Booking Update:  मध्य रेल (Central Railway) के मुंबई मंडल ने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी रखरखाव कार्य की घोषणा की है. इस 'डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन' कार्य के चलते 12 मार्च 2026 की रात 23.45 बजे से लेकर 13 मार्च 2026 की सुबह 03.15 बजे तक मुंबई पीआरएस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. इस अवधि के दौरान यात्री न तो नई टिकट बुक कर पाएंगे और न ही रिफंड या चार्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित?

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन की इस अवधि में निम्नलिखित सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी:  यह भी पढ़े:  LPG Crisis India: रेलवे स्टेशनों पर गैस की किल्लत, IRCTC ने जारी किए निर्देश, इंडक्शन और माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल

इंटरनेट बुकिंग पर भी रहेगा प्रतिबंध

इस रखरखाव कार्य का असर केवल फिजिकल काउंटर्स पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ेगा. मुंबई पीआरएस के अंतर्गत आने वाली ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) या अन्य ऐप के माध्यम से होने वाली इंटरनेट बुकिंग भी इस समय सीमा के दौरान बंद रहेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा और आरक्षण संबंधी कार्य इस समय अवधि से पहले या बाद में पूरा कर लें.

रिफंड और टीडीआर (TDR) के नियम

हालांकि आरक्षण प्रणाली बंद रहेगी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा रिफंड नियमों के तहत टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) जारी करने की व्यवस्था चालू रहेगी. यदि कोई यात्री इस दौरान टिकट रद्द कराना चाहता है, तो वह टीडीआर के माध्यम से अपना दावा पेश कर सकेगा.

रेलवे प्रशासन का बयान

मामले में मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क की तरफ से बताया गया कि कि यह एक अनिवार्य तकनीकी प्रक्रिया है. 'डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन' से सिस्टम की कार्यक्षमता और डेटा प्रोसेसिंग की गति में सुधार होगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया है.

 

Share Now

\