Mumbai MHADA Lottery 2024 on housing.mhada.gov.in: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सपना हो सकता है साकार! रजिस्ट्रेशन के लिए अब भी बचा हुआ है इतना वक्त
सपनों की नगरी मुंबई में म्हाडा का घर ख़रीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खबर हैं. यदि मुंबई में जो म्हाडा का घर ख़रीदना चाहता है तो जल्द आवेदन कर सकता है. महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) मुंबई बोर्ड ने आवेदन की तारीख को एक्सटेंड कर दिया हैं.
Mumbai MHADA Lottery 2024: सपनों की नगरी मुंबई में म्हाडा का घर ख़रीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खबर हैं. यदि मुंबई में जो म्हाडा का घर ख़रीदना चाहता है तो जल्द आवेदन कर सकता है. महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) मुंबई बोर्ड ने 2030 घरों के लिए लॉटरी के आवेदन की तारीख को एक्सटेंड कर दिया हैं. म्हाडा बोर्ड की तरफ से तारीख एक्सटेंड करने के बाद आवेदन की तारीख 19 सितम्बर दोपहर बाद तीन बजे तक कर सकते हैं. ऐसे में आप मुंबई में म्हाडा का घर ख़रीदने का सपना देख रहे तो समय से पहले आवेदन कर सकते हैं.
म्हाडा मुंबई बोर्ड की तरफ से इससे पहले लॉटरी अगले महीने 13 सितम्बर को निकालने जा रही थी. लेकिन घर खरीदने वालों का रूझान ज्यादा नहीं दिखने और आवेदन कम आने पर म्हाडा के घरों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा कर 19 सितम्बर कर दी. सभी आवेदन प्राप्त होने के बाद म्हाडा की तरफ से लकी ड्रा 8 अक्टूबर 2024 को घोषित होंगे. ऐसे में जो लोग मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाकर जरूरी आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़े: Mumbai MHADA Lottery 2024: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, लॉटरी के लिए ये प्रमुख डाक्यूमेंट्स है जरुरी; housing.mhada.gov.in पर ऐसे जल्द करें आवेदन
इस दिन घोषित होंगे लकी ड्रा:
- आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर दोपहर तीन बजे
- आवेदन के बाद ऑनलाइन भुगतान की तारीख 19 सितंबर, 2024, रात 11:59 बजे
- आरटीजीएस/एनईएफटी 19 सितंबर, 2024, रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं,
- लकी ड्रा 8 अक्टूबर 2024 को होंगे घोषित
घरों के डिटेल्स
| Category | Number of Houses | Type of Unit |
| MIG | 768 घर | 2 BHK |
| LIG | 627 घर | 1 BHK |
| EWS | 359 घर | 1 BHK |
| HIG | 276 घर | 3 BHK |
| कुल घर | 2030 |
म्हाडा मुंबई में जिन 2030 घरों के लिए लॉटरी अगले महीने निकालने जा रही है. वे घर विक्रोली, मलाड, गोरेगांव, पवई ,वडाला, गोरेगांव , बोरिवली इन प्रमुख इलाकों में हैं. जिनके रेट प्राइवेट बिल्डिंग से कहीं कम हैं. इसमे आप इन घरों के लिए आवेदन कर लॉटरी ड्रा में शामिल हो सकते हैं. लॉटरी ड्रा में यदि आपका नंबर लगता है तो आपका मुंबई में घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

