जरुरी जानकारी

MHADA Konkan Lottery 2024 Result Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2264 घरों के लिए फरवरी महीने में हो सकती हैं लॉटरी जारी, जानें डेट

महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के कोंकण बोर्ड द्वारा 2264 घरों के लॉटरी के लिए आवेदन भरे गए थे. जिन घरों के लिए म्हाडा कोकण बोर्ड 31 जनवरी को 2025 को लॉटरी जारी करने वाली थी. लेकिन म्हाडा कोकण बोर्ड ने लॉटरी की तारीख बढ़ा दी है. अब इन घरों के लिए लॉटरी अगले महीने फरवरी में निकाले जाने की उम्मीद हैं.

MHADA Konkan Lottery 2024 Result Date: म्हाडा कोकण बोर्ड के 2264 घरों के लिए फरवरी महीने में हो सकती हैं लॉटरी जारी, जानें डेट
(Photo Credits File)

MHADA Konkan Lottery 2024 Result Date: महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के कोंकण बोर्ड द्वारा 2264 घरों के लॉटरी के लिए आवेदन भरे गए थे. जिन घरों के लिए म्हाडा कोकण बोर्ड 31 जनवरी को 2025 को लॉटरी जारी करने वाली थी. लेकिन म्हाडा कोकण बोर्ड ने लॉटरी की तारीख बढ़ा दी है. अब इन घरों के लिए लॉटरी अगले महीने फरवरी में निकाले जाने की उम्मीद हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से तारीख निर्धारित नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी महीने में लॉटरी जारी करने से पहले तारीख की घोषणा होगी. जिसके बाद लॉटरी जारी होगी. बोर्ड की तरफ से इन घरों के लिए लॉटरी  lottery.mhada.gov.in पर जारी की जाएगी

20,000 आए आवेदन

म्हाडा के कोकण मंडल द्वारा 2264 घरों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अक्टूबर 2024 से शुरू किए गए थे और अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 थी. इस दौरान लगभग 20,000 आवेदन प्राप्त हुए. कोकण मंडल द्वारा पात्र आवेदकों की सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है, और यदि किसी को आपत्ति हो तो वह 22 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2024 Result Date Postponed: म्हाडा कोकण बोर्ड की 2264 घरों की लॉटरी की तारीख टली, अब फरवरी महीने में होगी घोषणा

6 जनवरी  2025 को थी आवेदन की अंतिम तारीख

महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के कोंकण बोर्ड द्वारा 2264 घरों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2025 थी. इस योजयेना के तहत 20,000 से अधिक  जो आवेदन आये हैं. म्हाडा कोकण बोर्ड उन घरों के लिए लॉटरी निकलेगी.

अंतिम सूची 24 जनवरी 2025 को जारी हुई

लॉटरी जारी करने से पहले आवेदन अ करने वाले लोगों की अंतिम लिस्ट जारी हुई. अंतिम लिस्ट लोगों को ईमेल, फोन, मैसेज के जरिए सूचित किया गया

जानें घरों की कीमत

  • अत्यल्प आय समूह: वार्षिक आय 6 लाख रुपये तक
  • अल्प आय समूह: वार्षिक आय 9 लाख रुपये तक
  • मध्यम आय समूह: वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक
  • उच्च आय समूह: कोई आय सीमा नहींमें लॉटरी घोषित होगी.

मुंबई के बाहर बनें हैं ये प्रमुख घर

मुंबई से बाहर ठाणे, विरार, पालघर, कल्याण, टिटवाला और रायगढ़ में म्हाडा के घर बनकर तैयार हैं. लकी ड्रा के बाद, पेपर की अंतिम प्रक्रिया पूरी करने पर विजेताओं को इन घरों की चाबी दी जाएगी. जिसके बाद वे उन घरों के जाकर रहना शुरू कर सकते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).