Mumbai Traffic Police Advisory: महाराष्ट्र दिवस को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में परेड, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, चेक रूट्स

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 मई, 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क, दादर में आयोजित होने वाली परेड के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह परेड सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी.

(Photo Credits AI)

Mumbai Traffic Police Advisory: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 मई, 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क, दादर में आयोजित होने वाली परेड के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह परेड सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी.

परेड के दौरान जनता को असुविधा से बचाने और यातायात में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शिवाजी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इन बदलावों की जानकारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर साझा की है.

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है, ताकि इस महत्वपूर्ण दिन पर आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन हो सके और यातायात में किसी प्रकार की अड़चन न आए.

ये सड़कें रहेंगेई बंद

पार्किंग की  व्यवस्था:

आमंत्रित व्यक्तियों के लिए मार्ग:

परेड रूट:

परेड शिवाजी पार्क के गेट नंबर 5 से शुरू होगी और केलुस्कर रोड (उत्तर) - सी. रामचंद्र चौक - स्वतंत्रवीर सावरकर रोड - वसंत देसाई चौक - नारली बाग पर समाप्त होगी.

वाहन चालकों के लिए सलाह:

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच उक्त मार्गों से बचने की सलाह दी है. असुविधा को कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे.

सामान्य नागरिकों के लिए पार्किंग:

जिनके पास कार पास नहीं है, उन्हें अपने वाहन जे.के. सावंत रोड, प्लाजा सिनेमा के पास, दादर (पश्चिम) में बीएमसी के कोहिनूर पार्किंग स्थल पर पार्क करने होंगे.

Share Now

\