झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर लेटेस्ट उपडेट, एक साथ दो महीने की राशि होगी जारी; पलामू जिले को मिले ₹5,595 करोड़

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट हैं. झारखंड सरकार की हेमन्त सोरेन के सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 54 लाख महिलाओं को एक साथ अप्रैल और मई महीने की राशि 5000 रूपये उनके खातों में भेजी जाएगी

(Photo Credits Twitter)

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट हैं. झारखंड सरकार की हेमन्त सोरेन के सरकार  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 54 लाख महिलाओं को एक साथ अप्रैल और मई महीने की राशि 5000 रूपये उनके  खातों में भेजी जाएगी. इस योजना के तहत पलामू जिले को ₹5,595 करोड़ (5 अरब 59 करोड़ 50 लाख) की बड़ी राशि आवंटित की गई है.

भुगतान के आदेश का इंतजार

सरकार के इस फैसले के बाद अब केवल सरकार के भुगतान आदेश का इंतजार है, जिसके मिलते ही राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. यह भी पढ़े: Maiya Samman Yojana: एक गलती से पैसे हो जाएंगे दूसरे खाते में ट्रांसफर! जानिए पूरा सच

मार्च में भेजी गई थी राशि

मार्च महीने में पलामू जिले के 3,53,836 लाभार्थियों के खातों में योजना की राशि भेजी गई थी. लेकिन अब अप्रैल और मई की दो महीने की किस्त एक साथ जारी की जा रही है. दो महीने की एक साथ राशि आने को लेकर महिलाएं काफी खुश हैं.

 लाभ के लिए E-केवाईसी और आधार लिंक जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और जिन्होंने ई-केवाईसी पूरी की है. मार्च महीने के आंकड़ों के अनुसार, पलामू के 3,53,836 लाभुकों में से केवल 2,58,301 के खाते आधार से लिंक थे, जबकि 95,535 लाभुकों को आधार लिंक नहीं होने के कारण राशि नहीं मिल सकी.

राज्यभर में ₹96,009 करोड़ का आवंटन

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है?

यह योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने  ₹2500 निश्चित आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है. इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट