Ladki Bahin Yojana Update: क्या लाडकी बहनों के खाते में अगस्त और सितंबर की ₹3,000 की किस्त एक साथ आएगी? जानें ताजा अपडेट

योजना के नियमों के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹1,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. अगस्त महीने की किस्त में तकनीकी सत्यापन और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रियाओं के कारण देरी हुई थी.

(File Photo)

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की महाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत लाभार्थी महिलाओं के मन में अगस्त और सितंबर महीने की आर्थिक सहायता को लेकर कई सवाल बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त और सितंबर महीने की किस्तें मिलाकर ₹3,000 एक साथ जमा की जाएंगी. हालांकि, राज्य सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ₹3,000 एक साथ जारी करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

₹3,000 एक साथ मिलने का सच क्या है?

योजना के नियमों के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹1,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. अगस्त महीने की किस्त में तकनीकी सत्यापन और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रियाओं के कारण देरी हुई थी.  यह भी पढ़े:   Ladki Bahin Yojana August Installment: क्या आज लाडकी बहनों के खाते में आएंगे अगस्त के 1,500 रुपये? जानें भुगतान की ताजा स्थिति

गणितीय दृष्टिकोण से दो महीनों का कुल लाभ ₹3,000 बनता है, लेकिन प्रत्यक्ष भुगतान सरकारी भुगतान आदेश (Payment Order) और डीबीटी (DBT) प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, किस्तों का भुगतान चरणबद्ध तरीके से प्रति माह ₹1,500 के रूप में ही किया जाता है.

अगस्त महीने की किस्त कब तक आएगी?

मंत्रालय के सूत्रों और प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार, लगभग 1.66 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में अगस्त महीने के ₹1,500 का हस्तांतरण 24 सितंबर के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू होने की संभावना है.

सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से यह राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी.

पैसे न आने पर क्या करें?

यदि लाभार्थी महिलाओं के खाते में समय पर किस्त की राशि जमा नहीं होती है, तो वे निम्नलिखित बातों की जांच कर सकती हैं:

प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक पोर्टल या विभागीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें

Share Now