Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 15 अगस्त से पहले आ सकती है जुलाई की किस्त; ऐसे चेक करें बैलेंस

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जुलाई महीने की 1,500 रुपये की किस्त स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने की संभावना है.

(File Photo)

Ladki Bahin Yojana:  महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. जुलाई महीने की 1,500 रुपये की किस्त स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जा सकती है. लंबे समय से अगली किस्त का इंतजार कर रही पात्र महिलाओं को जल्द ही आर्थिक सहायता प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है.

राज्य कैबिनेट की आगामी बैठकों और प्रशासनिक तैयारियों के बाद सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से यह राशि लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.  यह भी पढ़े:  Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना की जुलाई महीने की किस्त कब आएगी? चंद मिनटों में लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना नाम

15 अगस्त और रक्षाबंधन से पहले खाते में आएगी राशि

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार 15 अगस्त और आगामी रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए पात्र महिलाओं के खातों में जुलाई की किस्त जल्द से जल्द भेजने पर विचार कर रही है.

यदि किसी कारणवश तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से भुगतान में थोड़ी देरी होती है, तो कई पात्र महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर लंबित और चालू महीने की राशि एक साथ दिए जाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है.

e-KYC और आवेदनों की छंटनी के बाद जारी होगी किस्त

लाडकी बहीण योजना में पारदर्शिता लाने और केवल पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर ई-केवायसी (e-KYC) और दस्तावेजों का सत्यापन अभियान चलाया गया है.

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, आय करदाता, गलत जानकारी देने वाले और अनिवार्य e-KYC की प्रक्रिया पूरी न करने वाले कई अपात्र आवेदकों को सूची से बाहर कर दिया गया है. विभाग का स्पष्ट कहना है कि केवल उन्हीं महिलाओं के खातों में किस्त की राशि भेजी जाएगी, जिनकी सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह से सही पाई गई है.

ऐसे चेक करें अपने भुगतान और e-KYC का स्टेटस

जिन महिलाओं ने अभी तक अपना स्टेटस चेक नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकती हैं:

Share Now