Kerala Lottery Result Update: केरल लॉटरी कारुण्या KR-764 के परिणाम आज दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, ऐसे चेक करें विजेताओं की सूची
केरल राज्य लॉटरी विभाग आज दोपहर 3 बजे कारुण्या KR-764 साप्ताहिक लॉटरी के परिणाम घोषित करने जा रहा है. 1 करोड़ रुपये के प्रथम पुरस्कार वाली इस लॉटरी का लाइव ड्रॉ तिरुवनंतपुरम के गोर्की भवन में आयोजित होगा.
Kerala Lottery Result Update: केरल राज्य लॉटरी विभाग आज, 8 अगस्त को कारुण्या KR-764 (Karunya KR-764) साप्ताहिक लॉटरी के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है. इस लॉटरी ड्रा के परिणाम दोपहर 3 बजे आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे. लॉटरी टिकट खरीदने वाले प्रतिभागी दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले लाइव ड्रा के जरिए विजेताओं के नामों की सूची देख सकते हैं.
यह ड्रा तिरुवनंतपुरम स्थित बेकरी जंक्शन के पास गोर्की भवन में आयोजित किया जाएगा. परिणाम घोषित होते ही प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने टिकट नंबर का मिलान कर सकेंगे. यह भी पढ़े: Kerala Lottery Result Today: सुवर्णा केरलम SK-61 लॉटरी का ड्रॉ आज दोपहर 3 बजे होगा जारी, यहां चेक करें विजेताओं की सूची
दोपहर 3 बजे से देखें लाइव स्ट्रीमिंग और परिणाम
कारुण्या KR-764 लॉटरी का लाइव ड्रॉ दोपहर 3 बजे से केरल लॉटरी विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा. लाइव ड्रा संपन्न होने के बाद आधिकारिक पोर्टल statelottery.kerala.gov.in पर विजेताओं की पूरी सूची अपलोड कर दी जाएगी. इसके अलावा प्रतिभागी keralalotteries.info और keralalotteryresult.net पर भी परिणाम देख सकते हैं.
विजेता को मिलेगी 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि
कारुण्या KR-764 साप्ताहिक लॉटरी के तहत पहले पुरस्कार विजेता को 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं दूसरे पुरस्कार के विजेता को 30 लाख रुपये और तीसरे पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे. इनके अलावा कई सांत्वना और अन्य छोटे नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.
पुरस्कार दावा प्रक्रिया और सावधानी
लॉटरी में इनाम जीतने वाले विजेताओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक गजट में प्रकाशित परिणामों से अपने टिकट नंबर का मिलान अवश्य करें.
यदि आपका टिकट विजयी घोषित होता है, तो 30 दिनों के भीतर मूल लॉटरी टिकट और पहचान पत्र के साथ केरल राज्य लॉटरी विभाग या संबंधित बैंक में दावा प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है. निर्धारित समय सीमा के बाद पुरस्कार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.