J&K: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की राजौरी फायरिंग में मारे गए नागरिकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा
जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजौरी जिले में एक सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में मारे गए दो स्थानीय नागरिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
श्रीनगर, 17 दिसम्बर : जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने शनिवार को राजौरी जिले में एक सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में मारे गए दो स्थानीय नागरिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. एलजी ने ट्विटर पर कहा, राजौरी में हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना.
जीवन की कीमत पैसे से नहीं आंकी जा सकती. फिर भी मैं पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा करता हूं. गौरतलब है कि राजौरी में सेना के एक कैंप के बाहर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : सरकार 2025 तक 22 अरब डॉलर का रक्षा उत्पादन लक्ष्य हासिल करने को प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
शुरू में सेना ने कहा कि दोनों आतंकवादी गोलीबारी में मारे गए. लेकिन बाद में सेना ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या गलत पहचान के कारण गोलीबारी हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

