जरुरी जानकारी

Indian Railways: ट्रेन में खाने-पीने के सामान पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज, अब इस दाम पर मिलेगा चाय, नाश्ता और खाना

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो या वंदे भारत ट्रेनों के अंदर खाने के ऑर्डर के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है.

Indian Railways: ट्रेन में खाने-पीने के सामान पर नहीं देना होगा सर्विस चार्ज, अब इस दाम पर मिलेगा चाय, नाश्ता और खाना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो या वंदे भारत ट्रेनों के अंदर खाने के ऑर्डर के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. भारतीय रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाला सर्विस चार्ज खत्म कर दिया है. अब उन यात्रियों के लिए जो टिकट बुकिंग में खाने का ऑप्शन नहीं सिलेक्ट करते उनको सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. इससे पहले राजधानी, दुरंतो, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में टिकट बुकिंग करते समय खाने का ऑप्शन नहीं सिलेक्ट करने पर भी सर्विस चार्ज देना पड़ता था. IRCTC Update: शाकाहारी खाना खाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब ट्रेन में आपकी सीट पर मिलेगा इस्कॉन का शुद्ध सात्विक भोजन.

नए बदलाव के बाद ट्रेन में मिलने वाले चाय, नाश्ते, खाने की कीमत बदल गई है. अब इन ट्रेनों में अपनी सुबह की चाय ऑर्डर करने पर 70 रुपये खर्च नहीं होंगे, जैसा कि पहले हुआ करता था. केंद्र ने ट्रेन यात्रा के दौरान ऑर्डर किए गए खाद्य पदार्थों पर सेवा शुल्क को खत्म करने का फैसला किया है, भले ही आपने अपने टिकट के साथ अपना भोजन पहले से बुक नहीं किया हो.\

ये रहे नए रेट्स 

इससे पहले यात्री इस बात से नाराज थे कि ट्रेन यात्रा के दौरान चाय या कॉफी ऑर्डर करने के लिए IRCTC 70 रुपये से ऊपर चार्ज कर रहा था. भारतीय रेलवे एक चाय के लिए 50 रुपये सर्विस चार्ज ले रहा था जिसकी कीमत 20 रुपये थी. सोशल मीडिया पर इस पर काफी चर्चा हो रही थी इसके लिए भारतीय रेलवे की निंदा भी की जा रही थी.

यात्रियों को अब पानी और चाय जैसी सुविधाएं सामान्य कीमत पर मिलेंगी लेकिन नाश्ता और खाना के लिए यात्रियों को अब 50 रुपया ज्यादा देनें पड़ेंगे. आईआरसीटीसी में संशोधित भोजन दरों के अनुसार, यात्रा के दौरान ऑर्डर करने पर नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने पर 50 रुपये अधिक खर्च होंगे और टिकटों के साथ प्री-बुक नहीं की जाएगी, जबकि सुबह की चाय का शुल्क सभी यात्रियों के लिए समान रहेगा.

सर्कुलर के अनुसार, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में सेंकंड और थर्ड एसी में सुबह की चाय का रेट 20 रुपये है जबकि IA/EC में चाय के लिए 35 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं, सेंकंड और थर्ड एसी में नाश्ता के लिए 105 रुपये चुकाने पड़ेंगे. एसी चेयर कार में नाश्ते के लिए 155 रुपये देने होंगे. सेकंड एसी, थर्ड एसी 185 रुपये में लंच और डिनर मिलेगा. वहीं, चेयर कार में 235 रुपये देनें पड़ेंगे, IA/EC में डिनर और लंच 245 रुपये में मिलेगा.

IA/EC में शाम को स्नैक्स के साथ चाय 140 से 180 रुपये में मिलेगी. जबकि सेकंड और थर्ड एसी में 90 रुपये में चाय के साथ स्नैक्स मिलेगा. चेयर कार में सफर करने वालों को इसके लिए 140 रुपये देने पड़ेंगे.

तेजस ट्रेनों के IA/EC में नाश्ता 155- 205 रुपये में मिलेगा. जबकि लंच और डिनर 244 से 294 रुपये में मिलेगा. वहीं सेंकंड एसी और थर्ड एसी में नाश्ता 122-172 रुपये में मिलेगा. लंच और डिनर 222 से 272 में मिलेगा. शाम में स्नैक्स के साथ चाय IA/EC में 105 से 155 में मिलेगा तो सेकंड और थर्ड एसी में यह 66 से 116 रुपये में मिलेगा.

वंदे भारत ट्रेनों में सुबह की चाय 15 रुपये में मिलेगा तो नाश्ता 155 से 205 रुपये में मिलेगा. सेकंड एसी में 122 से 172 रुपये में नाश्ता मिलेगा. लंच और डिनर के लिए यात्रियों को 244 से 294 रुपये देनें पड़ेंगे. दुरंतो स्लीपर क्लास में सुबह की चाय 15 रुपये में मिलेगी. वहीं नाश्ता 90 रुपये में मिलेगा. चेयर कार में सफर करने वालों को 115 रुपये में मिलेगा. लंच-डिनर 120 रुपये में मिलेगा. चेयर कार में सफर करने वालों को इसके लिए 170 रुपये देनें पड़ेंगे. वहीं शाम को स्नैक्स और चाय 50 रुपये में मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).