Woman Dies on Flight: मेलबर्न से परिजनों से मिलने आ रही थीं 24 वर्षीय भारतीय महिला, फ्लाइट में ही हुई मौत

अपने परिवार से मिलने भारत आ रही भारतीय मूल की एक महिला की ऑस्ट्रेलिया में क्वांटास विमान में मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 20 जून को हुई जब 24 वर्षीय मनप्रीत कौर नामक महिला मेलबर्न में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार हुई.

Manpreet Kaur | Pic: GoFundMe

अपने परिवार से मिलने भारत आ रही भारतीय मूल की एक महिला की ऑस्ट्रेलिया में क्वांटास विमान में मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 20 जून को हुई जब 24 वर्षीय मनप्रीत कौर नामक महिला मेलबर्न में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार हुई. न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले ही कौर ने सीटबेल्ट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ी और तुरंत उसकी मौत हो गई. इसके बाद केबिन क्रू और आपातकालीन सेवाएं उसकी मदद के लिए दौड़ीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार "कौर को विमान में चढ़ने से पहले अस्वस्थ महसूस हुआ, लेकिन फिर भी वह बिना किसी परेशानी के विमान में चढ़ने में सफल रहीं. लेकिन उसके बाद यह घटना घटी."

मनप्रीत कौर के एक दोस्त ने हेराल्ड सन को बताया, "जब वह विमान में चढ़ीं, तो उन्हें सीटबेल्ट लगाने में परेशानी हो रही थी... उड़ान शुरू होने से ठीक पहले, वह अपनी सीट के सामने गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई."

रिपोर्ट के अनुसार, कौर की मौत का कारण टीबी बताया जा रहा है. न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, कौर कुकिंग की पढ़ाई के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में भी काम करती थी, क्योंकि वह एक दिन शेफ बनने का सपना देखती थी.

Share Now

\