IBPS PO Prelims Admit Card 2018: ऐडमिट कार्ड जारी, इन आसान स्टेप्स से ऐसे करें डाउनलोड
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आगामी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के लिए गुरुवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. सभी कैंडिडेट्स आईबीपीएस की अधिकारिक वेबसाइट से 14 अक्टूबर तक अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए गए तरीकों को फ़ॉलो कर बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते है.
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आगामी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के लिए गुरुवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. सभी कैंडिडेट्स आईबीपीएस की अधिकारिक वेबसाइट से 14 अक्टूबर तक अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए गए तरीकों को फ़ॉलो कर बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते है.
आईबीपीएस ने प्रॉबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए अगस्त महीनें में नोटिफिकेशन निकला था. आईबीपीएस पीओ के लिए 13, 14, 20 और 21 अक्टूबर को एग्जाम का आयोजन करेगा. इसके परिणाम इसी साल नवंबर में जारी किए जाएंगे. इन परीक्षाओं के जरिए पीओ के रिक्त 4,102 पदों पर भर्ती होगी.
ऐसे करें डाउनलोड-
-सबसे पहले कैंडिडेट्स आईबीपीएस की वेबसाइट https://www.ibps.in/crp-po-mt-viii/ पर जाएं
-फिर आपको "IBPS PO Prelims Admit Card 2018” लिंक नजर आएगा. जो कि पेज पर पहला लिंक है. इसे पर क्लिक करें
-इसके बाद कैंडिडेट्स अपनी लॉगइन डिटेल्स भरकर सबमिट पर क्लिक करें
-फॉर्म सबमिट होने पर आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
-यहा से आप डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें.
आईबीपीएस के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रॉबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के लिए होनेवाली प्रीलिम्स परीक्षा क्वॉविफाई करने वाले कैंडिडेट्स को मेन परीक्षा में बैठने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जो कि इसी साल 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इसके बाद मेन परीक्षा में क्वॉलिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू देंगे के लिए बुलाया जाएगा. जो अगले साल जनवरी या फरवरी महीने में हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

