Ganeshotsav 2026: मध्य रेल का बड़ा फैसला, गणपति उत्सव के लिए मुंबई में चलाएगी 22 स्पेशल नाइट लोकल ट्रेनें, चेक टाइमटेबल

मध्य रेल (Central Railway) ने गणेशोत्सव 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं और देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 22 विशेष रात्रिकालीन लोकल ट्रेनें (Special Night Local Trains) चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें 23 से 26 सितंबर के बीच मेन लाइन और हार्बर लाइन पर संचालित होंगी.

(Photo Credits Pexels)

Ganeshotsav 2026:  गणेशोत्सव के दौरान देर रात पंडालों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और विसर्जन में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल (Central Railway) ने 22 विशेष रात्रिकालीन उपनगरीय (लोकल) ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. यह विशेष सेवाएं 23/24 सितंबर से 25/26 सितंबर 2026 की रातों के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कल्याण, ठाणे और पनवेल के बीच दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेंगी. ये सभी विशेष ट्रेनें अपने रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी.

मेन लाइन पर 18 विशेष ट्रेन सेवाएं

मध्य रेल द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मेन लाइन (Main Line) पर 23/24 सितंबर (बुधवार/गुरुवार की रात), 24/25 सितंबर (गुरुवार/शुक्रवार की रात) और 25/26 सितंबर (शुक्रवार/शनिवार की रात) को कुल 18 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

डाउन मेन लाइन (CSMT से कल्याण/ठाणे की ओर):

अप मेन लाइन (कल्याण/ठाणे से CSMT की ओर):

हार्बर लाइन पर अनंत चतुर्दशी (विसर्जन) के दिन 4 स्पेशल ट्रेनें

गणपति विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी की मुख्य रात (25/26 सितंबर 2026) को हार्बर लाइन (Harbour Line) के यात्रियों के लिए 04 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी.

डाउन हार्बर लाइन (CSMT से पनवेल):

(नोट: इसी प्रकार अप दिशा में भी पनवेल से CSMT के लिए 02 विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी).

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

मध्य रेल प्रशासन के अनुसार, इन रात्रिकालीन स्पेशल लोकल ट्रेनों के चलने से लालबागचा राजा, परेल और दक्षिण मुंबई के अन्य प्रमुख गणेश पंडालों से देर रात घर लौटने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें.

Share Now