EPFO Update: नवरात्रि पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, PF एकाउंट में आएगी ब्याज की रकम!

नवरात्रि (Navratri) पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. PF अकाउंट होल्डर्स को इस नवरात्रि बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, त्योहारी सीजन में उम्मीद है कि सरकार प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में ब्याज का पैसा डाल सकती है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Photo Credit : PTI)

EPFO Update: नवरात्रि (Navratri) पर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. PF अकाउंट होल्डर्स को इस नवरात्रि बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. दरअसल, त्योहारी सीजन में उम्मीद है कि सरकार प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में ब्याज का पैसा डाल सकती है. पीएफ अकाउंट होल्डर्स (PF Account Holders) को उनकी जमा राशि पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज (Interest) मिलेगा. PF Calculator: आपके पीएफ पर इतना मिलता है ब्याज, जानिए कैसे होती है Interest की कैलकुलेशन?

पीएफ अकाउंट होल्डर्स खाते में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से ऐसी कोई इस मामले में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि पैसा कब तक आएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस नवरात्रि पर यह तोहफा दे सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की पूरी संभावना बनती दिख रही है कि सरकार नवरात्रि पर्व के दौरान देश के करोड़ों पीएफ खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए EPF पर 8.1 ब्याज दर से पैसा दिया जाएगा.

खाते में आएगी इतनी रकम

सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर पहले ही तय कर चुकी है. PF खाताधारकों को 8.1 ब्याज दर से पैसा दिया जाएगा. PF अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की कितनी राशि आएगी, ये उसके खाते में जमा रकम पर निर्भर करेगा. जितनी रकम जमा होगी, उस पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज सरकार ट्रांसफर करेगी.

अगर आपके पीएफ अकाउंट में एक लाख रुपये जमा है, तो 8.1 फीसदी की दर से आपको 8,100 रुपये सालाना ब्याज के रूप में मिलेंगे. वहीं अगर आपके पीएफ खाते में जमा राशि 10 लाख रुपये है, तो आपको ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे.

बता दें कि इससे पहले पीएफ जमा पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 फीसदी थी. लेकिन इसमें बदलाव करते हुए इसे 8.1 फीसदी कर दिया गया था.

इन तरीकों से पता कर सकते हैं बैलेंस

SMS के जरिए: एसएमएस (SMS) के माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए 7738299899 पर 'EPFOHO UAN ENG (अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो ENG के स्थान पर HIN लिखें)' टाइप कर मैसेज भेज दें. आपको रिप्लाई में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

EPFO वेबसाइट के जरिए:

ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं. 'Our Services' के ड्रॉपडाउन से 'फॉर एम्पलॉइज (For Employees)' को सेलेक्ट करें. इसके बाद मेंबर पासबुक (Member Passbook) पर क्लिक करें. अब यूएएन नंबर (UAN Number) और पासवर्ड (Password) की मदद से लॉगइन करें. अब पीएफ अकाउंट (PF Account) चुनें और उसे खोलते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड