जरुरी जानकारी

Amit Shah on Election Results 2024: पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी NDA की लगातार तीसरी बार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा- यह जनता का विश्वास है

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार एनडीए की जीत मिली है. हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा एनडीए को इस बार कम सीट मिले हैं. एनडीए को तीसरी बार जीत मिलने पर प्रधानमंत्री के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

Amit Shah on Election Results 2024: पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने भी NDA की लगातार तीसरी बार जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा- यह जनता का विश्वास है
Credit-IANS

Amit Shah on Election Results 2024: लोकसभा चुनाव में तीसरी बार एनडीए की जीत मिली है.  हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा एनडीए को इस बार कम सीट मिले हैं. एनडीए को तीसरी बार जीत मिलने पर  प्रधानमंत्री के बाद गृह मंत्री अमित शाह  ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री श्री @ नरेंद्र मोदी  जी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूँ. लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है.

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में लिखा NDA की यह विजय देश के लिए अपना जीवन खपा देने वाले नेता श्री 

@नरेंद्र मोदी जी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है. यह मोदी जी के विकसित भारत के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है। यह जन आशीर्वाद मोदी जी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण, विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमान व किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है.नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है.

शाह ने वहीं आगे लिखा, एनडीए की यह जीत, बीते 10 सालों में मोदी जी ने जिस तरह देश के गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों, वंचितों और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ किया है, उसके लिए जनता का आशीर्वाद है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूँ.

यह विजय, मोदी जी की उस अविराम साधना का प्रतिफल है, जो किसी भी कीमत पर रुकना नहीं जानती है। बीते 23 सालों के सार्वजनिक जीवन में बिना एक दिन भी छुट्टी लिए, बिना अपनी परवाह किये, दिन-रात केवल देश और देशवासियों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहने के मोदी जी के मैराथन प्रयास की यह जीत है.

अमित शाह ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, भाजपा को तीसरी बार मिली यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री  जेपी नड्डा, और देश के हर भू-भाग में मेहनत करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूँ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).