जरुरी जानकारी

धोनी के नए लुक पर उनकी मां ने कहा- अभी ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ वो

महेंद्र सिंह धोनी की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है. धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं और इसी में उनका वो हल्की सफेद दाढ़ी वाला लुक दिखाई दे रहा है.

धोनी के नए लुक पर उनकी मां ने कहा- अभी ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ वो
पूर्व कप्तान धोनी (Photo Credits: Getty Images)

रांची: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके चेहरे पर हल्की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है. धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं और इसी में उनका वो हल्की सफेद दाढ़ी वाला लुक दिखाई दे रहा है. इस वीडियो से निकली फोटो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो गया है तो कई लोगों को विश्वास नहीं हुआ था कि यह धोनी हैं.

अब धोनी की मां ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनका बेटा ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है. बीडीक्रिकटाइम ने धोनी की मां के हवाले से लिखा है, "हां, मैंने उसका नया लुक देखा लेकिन वो ज्यादा बूढ़ा नहीं हुआ है. कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता." यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य पर बोलते हुए धोनी ने स्वीकार किया, मैं भी दबाव महसूस करता हूं और डरता हूं

 

View this post on Instagram

 

#runninglife post sunset !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल खेला था. इसके बाद आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन कोविड-19 के कारण बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).