Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनिया में कोरोना के मामले 4 करोड़ के पार, 11.23 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40.7 मिलियन यानि कि 4 करोड़ से अधिक हो गई है और मृत्यु संख्या बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की सुबह तक दुनिया में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,07,28,371 और मृत्यु संख्या 11,23,967 हो गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर: जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40.7 मिलियन यानि कि 4 करोड़ से अधिक हो गई है और मृत्यु संख्या बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई है. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की सुबह तक दुनिया में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,07,28,371 और मृत्यु संख्या 11,23,967 हो गई थी.

इसके साथ ही दुनिया में कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप झेलने वाले देश अमेरिका (America) में 82,72,427 मामले और 2,20,992 मौतें दर्ज हो चुकी हैं. 75,97,063 मामलों और 1,15,197 मौतों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है. वहीं मौतों की संख्या में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां अब तक 1,54,837 मौतें हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in Britain: ब्रिटेन में COVID19 के 16,982 नए मामले सामने दर्ज, अब तक 43,646 संक्रमितों की हुई मौत

मामलों की संख्या में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील 52,73,954, रूस 14,22,775, अर्जेंटीना 10,18,999, स्पेन 9,88,322, कोलंबिया 9,74,139, फ्रांस 9,73,275, पेरू 8,70,876, मेक्सिको 8,60,7144, यूके 7,65,487, दक्षिण अफ्रीका 7,06,304, ईरान 5,39,670, चिली 4,94,478, इराक 4,34,598, इटली 4,34,449 और बांग्लादेश 3,90,206 हैं.

वहीं 10 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में मेक्सिको 86,893, यूके 44,057, इटली 36,705, स्पेन 34,210, फ्रांस 33,928, पेरू 33,820, ईरान 31,034, कोलम्बिया 29,272, अर्जेंटीना 27,100, रूस 24,473, दक्षिण अफ्रीका 18,656, चिली 13,702, इंडोनेशिया 12,734, इक्वाडोर 12,404, बेल्जियम 10,489 और इराक 10,366 हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात