Banks Closed: आज से 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, ATM पर भी पड़ेगा असर

शनिवार से लेकर मंगलावर तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा. जिसकी वजह से लोग पैसा निकालने के लिए ATM पर निर्भर रहेंगे. ऐसे में ATM से लेनदेन भी प्रभावित हो सकता है.

Bank Closed till 31 January: आज से 4 दिन यानी 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे. 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले है. इससे पहले 28 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. बैंक बंद होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा जारी रहेंगी.

शनिवार से लेकर मंगलावर तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा. जिसकी वजह से लोग पैसा निकालने के लिए ATM पर निर्भर रहेंगे. ऐसे में ATM से लेनदेन भी प्रभावित हो सकता है. ये भी पढ़ें- Good News: किसानों को तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, PM Kisan में अब 6 नहीं 8 हजार रुपये मिलेंगे!

SBI ने कहा कि हमें भारतीय बैंक संघ (IBA) ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है. बैंक कर्मचारियों ने 30 और 31 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.

बैंक कर्मचारियों की  मांगें 

बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं. पहली बैंकिंग वर्किंग कल्चर में सुधार, बैंकिंग पेंशन को अपडेट किया जाए, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को खत्म किया जाए, वेतन को रिवाइज किया जाए और सभी काडर में भर्तियां की जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो