Aadhaar App Download and Setup: भारत के डिजिटल पहचान तंत्र ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक आधार एप्लिकेशन (Aadhaar App) के डाउनलोड की संख्या 4 करोड़ (40 मिलियन) के पार पहुंच गई है.
यह बढ़ोतरी देश में मोबाइल आधारित डिजिटल सेवाओं के प्रति नागरिकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. अब लोग आधार नामांकन केंद्रों के चक्कर लगाए बिना अपने मोबाइल फोन से ही विवरण अपडेट और अन्य सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं.
ऐप के जरिए लाखों लोगों ने अपडेट किए विवरण
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस मोबाइल ऐप के जरिए अब तक लगभग 49 लाख मोबाइल नंबर अपडेट और 11.65 लाख से अधिक पते में बदलाव (Address Change) सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं.
The Aadhaar App has crossed a significant milestone of 40 million (4 crore) downloads, underscoring the growing trust of residents in convenient and digital-first identity services.
For more details, click here - https://t.co/GVXqaTVlfi#AadhaarApp #DigitalIdentity #Aadhaar pic.twitter.com/qLe5eLSDyQ
— Aadhaar (@UIDAI) July 18, 2026
इसके अलावा, हाल ही में शुरू की गई ईमेल अपडेट सुविधा के तहत लगभग 12.5 लाख बदलाव या नए ईमेल जोड़े गए हैं. UIDAI ने डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट करने की सेवा को 31 दिसंबर तक मुफ्त कर दिया है. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से उपयोगकर्ताओं ने 1.91 करोड़ से अधिक बार बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक सुविधा का उपयोग किया है.
Your digital identity is now in your pocket.
Download Aadhaar App today, by just clicking link - https://t.co/xCUoUrvnRC#AadhaarApp #AadhaarServices #DigitalIdentity #EaseofLiving pic.twitter.com/5wxIJXVKjl
— Aadhaar (@UIDAI) July 14, 2026
आधार ऐप कैसे डाउनलोड करें?
एंड्रॉइड और आईओएस (iOS) उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन में इस आधिकारिक ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
-
Android उपयोगकर्ताओं के लिए: Google Play Store खोलें, आधिकारिक 'Aadhaar' ऐप खोजें और Install पर क्लिक करें. डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि ऐप का डेवलपर/पब्लिशर 'UIDAI' ही हो.
-
iOS उपयोगकर्ताओं के लिए: Apple App Store खोलें, आधिकारिक ऐप खोजें और Get या Download बटन पर टैप करें.
ऐप में प्रोफाइल रजिस्टर और सेट करने की प्रक्रिया
ऐप डाउनलोड होने के बाद अपनी प्रोफाइल सेट करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें.
-
ऐप खोलें: एप्लिकेशन लॉन्च करें और सुचारू संचालन के लिए मांगी गई आवश्यक अनुमतियां (Permissions) प्रदान करें.
-
भाषा चुनें: अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध आधिकारिक भाषाओं में से पसंदीदा भाषा का चयन करें.
-
विवरण दर्ज करें: अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और नियम व शर्तों से सहमति जताएं.
-
OTP से सत्यापन: आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें.
-
सुरक्षा PIN बनाएं: भविष्य में लॉगिन और क्रेडेंशियल को सुरक्षित रखने के लिए 6 अंकों का सुरक्षा पिन (PIN) सेट करें.
प्रोफाइल सेटअप पूरा होने के बाद, नागरिक आसानी से ई-आधार डाउनलोड, प्रमाणीकरण इतिहास की जांच, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक और पते या मोबाइल नंबर में संशोधन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.













QuickLY