मप्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मोदी को जन्मदिन की बधाई
जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल टंडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन 17 सितम्बर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
भोपाल, 17 सितम्बर (भाषा) मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल टंडन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन 17 सितम्बर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को भेजे शुभकामना पत्र में कहा, ‘‘विश्व क्षितिज पर सूर्य की भाँति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में आपको देखकर हम सब गौरवान्वित हैं।’’ टंडन ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की है।
मध्प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं... ईश्वर से आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।’’
भाषा दिमो
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

