7th Pay Commission: जल्द बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का HRA, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी!

जुलाई 2021 में केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का HRA बढ़ाया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा (HRA Update) किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही एचआरए बढ़ा सकती है.

Representational Image (Pixabay)

7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी और 18 महीने का डीए बकाया (DA Arrear) जारी करने की मांग कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र जल्द ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ोतरी पर फैसला ले सकता है. खबरों की मानें तो केंद्र जल्द ही HRA बढ़ोतरी पर फैसला लेगा, हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी की खबर का बेसब्री से इंतजार है. 7th Pay Commission: 18 महीने के DA Arrears पर लेटेस्ट अपडेट, अकाउंट में आएगी इतनी रकम. 

जुलाई 2021 में केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का HRA बढ़ाया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा (HRA Update) किया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही एचआरए बढ़ा सकती है. अगर केंद्र सरकारी कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में बढ़ोतरी करता है तो कर्मचारियों के वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जल्द ही एचआरए में संशोधन की उम्मीद है.

इससे पहले कई रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया था कि दीवाली तक सरकार HRA को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. इससे पहले पिछली बार जुलाई 2021 में एचआरए बढ़ाया गया था और उस समय डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जबकि केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, ऐसे में एचआरए में बढ़ोतरी की अधिक संभावनाएं हैं.

HRA में हो सकता है इतना इजाफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'X' कैटेगरी के शहरों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का HRA 4 से 5 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है. अभी 'X' श्रेणी के शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन पर 27 प्रतिशत HRA मिलता है. रिपोर्टों के अनुसार, 'Y' श्रेणी के शहरों के कर्मचारियों के लिए एचआरए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है और 'Z' श्रेणी के शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

अभी मिलता है इतना HRA

फिलहाल हाउस रेंट अलाउंस शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर से दिया जा रहा है. सरकार ने इस साल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तो की थी, लेकिन हाउस रेंट अलाउंस में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था. ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस को भी बढ़ाया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट