Coronavirus Cases in India: भारत में COVID19 के 78524 मामले सामनें आने के बाद आकड़ा हुआ 68 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 971 लोगों की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी. इनमें से 9,02,425 मामले फिलहाल सक्रिय हैं, 58,27,704 मरीज इससे उबर चुके हैं. जबकि 1,05,526 लोग कोविड-19 से जान गंवा चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 971 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई.

कोरोना की जांच (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर : भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 78,524 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी. इनमें से 9,02,425 मामले फिलहाल सक्रिय हैं, 58,27,704 मरीज इससे उबर चुके हैं. जबकि 1,05,526 लोग कोविड-19 (COVID19) से जान गंवा चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 971 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 85.02 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है. मंगलवार को कोरोनावायरस के 61,267 मामले सामने आए थे जो कि अगस्त के बाद सबसे कम संक्रमण है. लेकिन बुधवार को ये आंकड़ा बढ़कर 72,049 हो गया था.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases in Agra: आगरा में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमितों आकड़ा, COVID19 के 56 नए मामले दर्ज

महाराष्ट्र अभी भी कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य बना हुआ है. यहां कुल आंकड़े 14,80,489 हैं, जबकि 39,072 लोगों ने इससे दम तोड़ दिया है. इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 11,94,321 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल जांचों की संख्या 8,34,65,975 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड