Covid-19 Cases Update: देश में 83,341 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमण के कुल आकड़ें 39 लाख के पार, एक दिन में 1,096 संक्रमितों की हुई मौत

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 83,341 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 39,36,747 हो गया. वहीं इसी अवधि में और 1,096 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब तक 68,472 हो गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी.

कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली, 4 सितंबर: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 83,341 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 39,36,747 हो गया. वहीं इसी अवधि में और 1,096 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब तक 68,472 हो गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी. देश में सामने आए कुल मामलों में से 8,31,124 सक्रिय मामले हैं, जबकि वायरस से अब तक कुल 30,37,151 लोग ठीक हो चुके हैं. एक दिन में कुल 66,659 लोग इससे उबरे हैं, जिसके बाद रिकवरी दर बढ़कर 77.15 प्रतिशत हो गई है.

पिछले कई महीनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रतिदिन रिकवरी की संख्या बढ़ने के साथ ही भारत ने लगातार आठवें दिन 60,000 से अधिक रिकवरी दर्ज की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "सक्रिय मामलों में मात्र दो प्रतिशत मामले वेंटिलेटर पर हैं, दो प्रतिशत आईसीयू में है, और 3.5 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. यह स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के आधार पर शुरुआती पहचान, अस्पताल में जल्द भर्ती और प्रभावी क्लिनिकल मैनेजमेंट के कारण संभव हो पाया है."

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update: पंजाब में चार और विधायक पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव, राज्य में अब तक महामारी के कारण एक हजार 618 लोगों की हुई मौत.

वहीं महाराष्ट्र कुल 8,43,844 मामलों और 25,586 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है. इसके बाद आंध्र प्रदेश में 4,65,730 मामले और 4,200 मौतें हुईं हैं. वहीं इन दोनों राज्यों के बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 11,69,765 टेस्ट किए गए हैं, जिसके साथ अब तक टेस्ट किए गए नमूनों की कुल संख्या 4,66,79,145 हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड