देश

Indian Stock Market: लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाजार टैरिफ को लेकर स्पष्टता का कर रहा इंतजार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 181.63 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,530.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 44.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,478.25 पर कारोबार कर रहा था.

Indian Stock Market: लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाजार टैरिफ को लेकर स्पष्टता का कर रहा इंतजार

मुंबई, 9 जुलाई : मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 181.63 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,530.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 44.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,478.25 पर कारोबार कर रहा था.

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, "सपाट से नकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 25,500, उससे पहले 25,400 और 25,300 पर समर्थन मिल सकता है. ऊपरी स्तर पर, 25,600 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है, उसके बाद 25,700 और 25,800 स्तर पर प्रतिरोध हो सकता है." विश्लेषकों के अनुसार, हाल के वैश्विक बाजार रुझानों से एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह निकला है कि बाजार टैरिफ के मोर्चे पर चल रही हलचल को काफी हद तक नजरअंदाज कर रहे हैं और स्पष्टता आने का इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 85.90 प्रति डॉलर पर

पीएल कैपिटल के प्रमुख सलाहकार विक्रम कसाट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दवाओं पर 200 प्रतिशत और तांबे के उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का आह्वान किया है. तांबे के वायदा भाव में 17 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया, जिसके बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट आई. तांबे पर टैरिफ लगने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि ट्रंप ने संकेत दिया है कि दवाओं पर टैरिफ को लेकर फिलहाल कुछ समय है. विश्लेषकों का कहना है कि बाजार ट्रेड फ्रंट पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं.

शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 196.25 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,060.05 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 72 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,487.45 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84.55 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,979.75 पर था. इस बीच, सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, इटरनल और ट्रेंट टॉप लूजर्स थे. वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे.

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 जुलाई को 26.12 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,366.82 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. एशियाई बाजारों में, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान, सोल, चीन और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डॉव जोंस 165.60 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,240.76 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 4.46 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,225.52 पर बंद हुआ और नैस्डैक 5.95 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,418.46 पर बंद हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).