देश

जैसलमेर: हनी ट्रैप के चंगुल में फंसे जवान ने पाकिस्तान को भेजी थीं खुफिया सूचनाएं, हुआ गिरफ्तार, पूछताछ जारी

सेना के जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसने के बाद उसे वह वॉट्सऐप के जरिए सेना से जुड़ी कुछ खुफिया सूचनाएं भेजी थीं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सेना के जवान का नाम सोमवीर (Sombir) है.

जैसलमेर: हनी ट्रैप के चंगुल में फंसे जवान ने पाकिस्तान को भेजी थीं खुफिया सूचनाएं, हुआ गिरफ्तार, पूछताछ जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जयपुर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में सेना के जवान द्वारा हनी ट्रैप के चंगुल में फंसकर संवेदनशील खुफिया सूचनाओं को पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सेना के जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसने के बाद उसे वह वॉट्सऐप के जरिए सेना से जुड़ी कुछ खुफिया सूचनाएं भेजी थीं, जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सेना के जवान का नाम सोमवीर (Sombir) है.

जवान के गिरफ्तारी के बारे में पुष्टि करते हुए राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (intelligence) उमेश मिश्र (Umesh Mishra) ने बताया कि इस केस में सेना के जवान सोमवीर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उसे जयपुर लाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है. पिछले दिनों पुलिस और सेना को सोमवीर के बारे में इस बात के इनपुट मिले थे कि वह सोशल मीडिया के जरिए कुछ खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेज रहा है, जिसके बाद उसके ऊपर नजर रखी गई और उसे गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़े: पाक आतंकी समूह का नया हथियार, युवकों को फंसाने के लिए ‘हनी ट्रैप’ का कर रहे हैं इस्तेमाल

वहीं पुलिस के पूछताछ में सेना का जवान सोमवीर ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह एक महिला के संपर्क में आने के बाद उसे ख़ुफ़िया सूचनाएं भेजता था. जिसके बाद सेना ने उसे आगे की पूछताछ के लिए एजेंसियों को सौंप दिया है. एडीजी उमेश मिश्र ने सेना के जवान के बारे में यह भी बताया कि सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोमवीर को  को पैसे भी दिए थे, जिसके बाद अब जयपुर में इस पूरे मामले को लेकर एक केस दर्ज किया गया है. एजेंसियों के अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि आरोपी सेना के जवान ने पाकिस्तान से कौन-कौन सी जानकारियां दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).