रेलवे ने निकाली 14,000 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए वैकेंसी, 02-31 जनवरी के बीच किए जा सकेंगे आवेदन

सहायक लोको पायलट ( Assistant loco pilot), तकनीशियन (Technician) और गैंगमैन (Gang Man) के बाद रेलवे अब जल्द ही 14,000 जूनियर इंजीनियरों (Junior Engineers) की भर्ती करेगी.

भारतीय रेलवे में होगी 14000 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती (Photo Credit-File Photo)

नई दिल्ली:  सहायक लोको पायलट (Assistant loco pilot), तकनीशियन  (Technician) और गैंगमैन (Gang Man) के बाद रेलवे अब जल्द ही 14,000 जूनियर इंजीनियरों (Junior Engineers) की भर्ती करेगी. इनमें से ज्यादातर सुरक्षा से संबंधित पद होंगे. रेलवे सभी स्ट्रीम के डिप्लोमा उपाधि धारकों को नौकरियों के अवसर प्रदान करेगी, जिसकी अधिसूचना शीघ्र जारी होगी. आवेदन पत्र दो जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2019 के बीच मंगाए जाएंगे.

वर्तमान में रेलवे 4,000 लोको पायलट, तकनीशियन और 62,000 गैंगमेन की भर्ती कर रही है जिसके लिए प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा हो गई है. इन पदों के लिए दो करोड़ आवेदकों ने आवेदन किया था. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दूसरे चरण की परीक्षा के बाद एएलपी और तकनीशियन के पदों के लिए दस्तावेजों की जांच शीघ्र शुरू होगी."

आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद जेई की भर्ती परीक्षा अगले साल मार्च में शुरू होगी. जेई पद के लिए न्यूनतम योग्यता डिप्लोमा है, लेकिन काफी संख्या में बीटेक डिग्रीधारी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बेरोजगार पति को ताना देना पत्नी को पड़ा महंगा, गुस्से में की हत्या, लाश को कई दिन तक घर में रखकर बनाता रहा खाना

एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड