देश

India Suspends Canada Visa: कनाडा के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, कनाडाई नागिरकों की एंट्री पर लगी रोक

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच नई भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है.

India Suspends Canada Visa: कनाडा के खिलाफ भारत का एक और एक्शन, कनाडाई नागिरकों की एंट्री पर लगी रोक
(Photo : X)

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विवादित बयान के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच नई भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है. बताया गया है कि यह निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा. गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की कनाडा में हत्या, खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का था राइट हैंड

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि कनाडाई नागरिक और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत शामिल था. जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. निज्जर की कनाडा में गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी.

निज्जर कनाडा में रह रहा था और भारत में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन के जरिए खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताया है. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).