देश

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने की परिवार वालों से मुलाकात, कहा- जल्द ड्यूटी ज्वाइन करूंगा

पाकिस्तान सेना के कब्जे में 60 घंटे रहने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान बीती देर रात वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए भारत लौटे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया. जहां वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने उनसे मुलाकात की. जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की.

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने की परिवार वालों से मुलाकात, कहा- जल्द ड्यूटी ज्वाइन करूंगा
विंग कमांडर अभिनंदन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: पाकिस्तान सेना के कब्जे में 60 घंटे रहने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan) बीती देर रात वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए भारत लौटे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया. जहां वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने उनसे मुलाकात की. जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की. परिवार वालों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और जल्द ही ड्यूटी पर लौटूंगा. हालांकि उन्होंने परिवार वालों से कितने बजे मुलाकत किया समय के बारे में मालूम नहीं पड़ पाया है.

बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना ने वर्धमान को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिए गए थे. करीब 3 दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहने के बाद शुक्रवार को उन्हें भारत को सौपा गया. जिसके बाद शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे. लोगों के एक समूह ने पालम हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया. यह भी पढ़े: जानिए कौन है वो महिला जो विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आई?

गौरतलब हो कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजे के बाद पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे. गर्व से सिर ऊंचा किये विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया. बता दें कि अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं और उनकी मां एक डॉक्टर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).