भारतीय वायुसेना ने फिर उड़ाई पाकिस्तान की नींद, पंजाब के बाद अब गुजरात सीमा पर दिखाया दमखम

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा नापाक पाकिस्तान को चेतावनी दिए जाने के अगले दिन ही भारतीय वायुसेना ने सीमा पर अपना दमखम दिखाया है. पाकिस्तान की सीमा से सटे गुजरात के बनासकांठा में वायुसेना ने आज देर रात मॉकड्रिल किया.

फाईटर प्लेन (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा नापाक पाकिस्तान को चेतावनी दिए जाने के अगले दिन ही भारतीय वायुसेना ने सीमा पर अपना दमखम दिखाया है. पाकिस्तान की सीमा से सटे गुजरात के बनासकांठा में वायुसेना ने आज देर रात मॉकड्रिल किया. इस दौरान वायुसेना के कई फ़ाइटर प्लेनो ने हिस्सा लिया.

बनासकांठा के जिला कलेक्टर के मुताबिक वायुसेना यहां मॉकड्रिल कर रही थी. इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. साथ ही अपील की है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. आजतक की खबर के अनुसार इस दौरान देर रात विमानों की जोरदार आवाज के कारण लोगों में दहशत फैल गई.

यह भी पढ़े- NSA अजित डोभाल ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- पुलवामा हमला नहीं भूलेंगे, आतंकिस्तान के खिलाफ लेंगे और एक्शन

इससे पहले वायुसेना ने गुरुवार रात को पंजाब में पाकिस्तान सीमा के समीप मॉकड्रिल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान भी बड़े पैमाने पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया था.

गौरतलब हो कि पाकिस्तान की वायुसेना ने हाल ही में अपने लड़ाकू विमानों को राजमार्गों उतारा था. भारतीय वायु सेना के आतंकवाद निरोधक अभियान के तहत पाकिस्तान के काफी भीतर स्थित बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर को 26 फरवरी को निशाना बनाए जाने के बाद पाकिस्तान बेहद चौकसी बरत रहा है.

अधिकारिक बयान के मुताबिक पाकिस्तान ने सोमवार को अलग-अलग सड़क और राजमार्ग से कई जगह लड़ाकू विमानों की उड़ानों को परिचालित किया. सड़क पर उतरने के बाद विमानों में ईंधन भी भरा गया और आयुध से लैस किया गया.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए न सिर्फ भारतीय वायुसेना और थल सेना को मुस्तैद किया गया, बल्कि नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, परमाणु हथियार से लैस व परंपरागत पनडुब्बी जहाजों और कई युद्धक पोतों को भी आक्रमक ढंग से पश्चिमी समुद्री सीमा पर तैनात किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट