Independence Day 2026: देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा; देखें VIDEO
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर देश भक्ति के जयघोष और 'वंदे मातरम्' की गूंज से सराबोर हो उठा
Independence Day 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर देश भक्ति के जयघोष और 'वंदे मातरम्' की गूंज से सराबोर हो उठा. तिरंगा फहराने के पश्चात प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 140 करोड़ देशवासियों को संबोधित किया.
स्वदेशी 105mm गन से 21 तोपों की सलामी
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के ठीक बाद 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स द्वारा 21 तोपों की सलामी दी गई. यह सलामी स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन के जरिए दी गई.
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on the 80th Independence Day
PM Modi says, "Today, we are all celebrating the 80th Independence Day. Today, the chant of 'Vande Mataram' resonates in every heart. Today, the Tricolour flies in every home and… pic.twitter.com/rDDI57Xq5N
— ANI (@ANI) August 15, 2026
इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास रही, जबकि गन पोजीशन ऑफिसर के रूप में नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार तैनात रहे.
"हर दिल में वंदे मातरम, हर घर तिरंगा"
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियों, आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है. आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है. आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
'वंदे मातरम्' के 150 साल और विकसित भारत का संकल्प
इस वर्ष के समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव है. इतिहास में पहली बार आधिकारिक राजकीय समारोह में 'वंदे मातरम्' का औपचारिक गायन किया गया.
प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही देश ने साल 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2026 07:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

